घाटशिला, अप्रैल 27 -- मुसाबनी। साउथ सुरदा में शिव मंदिर कमेटी की ओर से 25 अप्रैल को छऊ नृत्य का आयोजन किया गया था। छऊ नृत्य का समापन रविवार को हुआ। नृत्य में बंगाल से आई दो मंडलियों ने हिस्सा लिया। नृत्य मंडलियों ने देवी-देवताओं को लेकर नृत्य प्रस्तुत किया। आदिवासी शिशु कल्याण महिला समिति की महिला नृत्य मंडलियों ने छऊ नृत्य के माध्यम से शिव विवाह को दर्शाया। इसे देखने काफी संख्या में ग्रामीण पहुंचे थे। इस वर्ष महिला टीम के द्वारा नृत्य नाटिका की प्रस्तुति काबिले तारीफ रही। वहीं नृत्य नाटिका की टीम ने बताया कि छऊ नृत्य में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है, उन्हें प्रोत्साहित व प्रशिक्षण देकर आने वाली पीढ़ी को सीख देने का प्रयास किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- गोला के तीन गांवों में शिव मंडा पूजा का आयोजन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...