चक्रधरपुर, जून 17 -- बंदगांव,संवाददाता मासांत (रजो) पर्व के अवसर पर बंदगांव प्रखंड के नकटी गांव में दो दिवसीय छऊ नृत्य प्रतियोगिता सह मेला का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सुखराम उरांव शामिल हुए। उन्होंने छऊ कलाकारों को सम्मानित कर उनकी कला और सांस्कृतिक योगदान की सराहना की। प्रतियोगिता में नकटी ऊपर टोला छऊ नृत्य समिति एवं नकटी नीचे टोला छऊ नृत्य समिति ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं गणेश वंदना छऊ नृत्य प्रस्तुति से हुआ। कलाकारों ने गणेश वंदना, वनदेवी, महिषासुर वध, राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती, शिकारी एवं शिव लीला जैसे पौराणिक प्रसंगों पर आधारित आकर्षक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह भी पढ़ें- छऊ सांस्कृतिक धरोहर्, संरक्षण हमारी जिम्मेदारी : सुखराम मौ...