छऊ कला की विरासत को संजोने के लिए प्रतिबद्ध है चंदनकियारी छऊ केंद्र : डॉ. संजय
बोकारो, जून 13 -- बोकारो प्रतिनिधि। देश की प्रतिष्ठित सांस्कृतिक संस्था संगीत नाटक अकादमी द्वारा छऊ कला की विभिन्न विधाओं से जुड़े कलाकारों को सम्मानित किए जाने पर एसएनए छऊ केंद्र, चंदनकियारी में हर्ष का माहौल है। केंद्र की ओर से चयनित कलाकारों को दूरभाष के माध्यम से बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई हैं। साथ ही सम्मानित कलाकारों के अभिनंदन के लिए शीघ्र ही एक विशेष समारोह आयोजित करने की घोषणा की गई है। एसएनए छऊ केंद्र, चंदनकियारी के समन्वयक डॉ. संजय ने कहा कि केंद्र पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड के छऊ कलाकारों के संरक्षण, संवर्धन और निरंतर विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि पूर्व कला एवं संस्कृति मंत्री के सहयोग और लगातार किए गए प्रयासों से इस राष्ट्रीय केंद्र की स्थापना संभव हो सकी। केंद्र का उद्देश्य छऊ कला और कलाकारों के हितों की रक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.