सराईकेला, फरवरी 11 -- छऊ कलाकार के निधन पर शोक सभा का आयोजन छऊ कलाकार के निधन पर शोक सभा का आयोजन - छऊ कलाकार जितेन घोडाई की तस्वीर पर भावभीनी श्रद्धांजलि खरसावां, संवाददाता। खरसावां के छऊ कलाकार जितेन घोडाई (56) के निधन पर मंगलवार को खरसावां में छऊ नृत्य कला केंद्र में शोक सभा का आयोजन किया गया। छऊ गुरु दिलदार के नेतृत्व में कलाकारों ने उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कलाकारों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की। शोक सभा में दिलदार ने कहा कि खरसावां छऊ शैली को पहचान दिलाने में जितेन घोडाई का अतुलनीय योगदान रहा है। उनका निधन छऊ जगत के लिए अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। कलाकारों ने उनके कला-साधना और समर्पण को स्मरण करते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलने का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.