जमशेदपुर, मार्च 16 -- सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन तुलसी भवन और छंदमाल्य कवि मण्डपम् के संयुक्त तत्वावधान में तुलसी भवन के मानस सभागार में छंदमाल्य-7 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छंदबद्ध रचनाओं की गीतमय प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ममता बनर्जी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. जंगबहादुर पांडेय उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. प्रसेनजीत तिवारी, विद्यासागर लाभ और सुभाषचंद्र मूनका मौजूद थे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से हुआ। इसकी विशेषता यह रही कि पूरे कार्यक्रम का संचालन, स्वागत, आमंत्रण, धन्यवाद और समीक्षात्मक टिप्पणियां भी केवल छंदों में ही की गईं। कार्यक्रम की संयोजिका प्रतिभा प्रसाद कुमकुम ने बताया कि छंदमाल्य के इस सातवें भाग में भारत की अजेय वीर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.