छंटनी के विरोध में मजदूर समाज ने किया आंदोलन का एलान
बोकारो, अप्रैल 22 -- बोकारो, प्रतिनिधि। बुधवार को सेक्टर 9 में जय झारखंड मजदूर समाज ने बैठक की। बैठक में कार्यकारिणी व विभिन्न विभागों के यूनियन प्रतिनिधियों ने भाग लिया। अध्यक्षता झारखंड मुक्ति मोर्चा केन्द्रीय सदस्य सह मजदूर समाज के महामंत्री बीके चौधरी ने की। बैठक में प्रबंधन द्वारा कार्यरत मजदूरों में से 40 प्रतिशत को हटाने के निर्णय पर गहरा आक्रोश जताया गया। वक्ताओं ने कहा कि इस फैसले से मजदूरों में भय व असुरक्षा का माहौल है। मजदूर अपने रोजी रोटी को बचाने के लिए यूनियन की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं। बीके चौधरी ने कहा कि जब जब मजदूरों पर संकट आया है, तब तब संगठन ढाल बनकर खड़ा रहा है व आगे भी रहेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रबंधन मुनाफा के बावजूद प्लांट में अस्थिरता पैदा कर उत्पादन घटाने व बेचने की साजिश कर रहा है, जिसे सफल नही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.