छंटनी के बावजूद Microsoft का बड़ा दिल, कर्मचारियों को 9 महीने तक सैलरी देगी कंपनी
नई दिल्ली, जुलाई 9 -- दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी Microsoft ने एक बार फिर बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर दी है। हालांकि, छंटनी के बावजूद माइक्रोसॉफ्ट अपने कर्मचारियों को टेक इंडस्ट्री के सबसे बेहतर सेवरेंस पैकेज (मुआवजा) में से एक दे रही है। बिजनेस इनसाइडर की एक खबर के अनुसार अमेरिका में नौकरी गंवाने वाले कुछ कर्मचारियों को उनकी भूमिका और कंपनी में काम करने की अवधि के आधार पर 39 हफ्ते तक की बेसिक सैलरी मिलेगी। यह किसी कर्मचारी की लगभग नौ महीने की सैलरी के बराबर है। इसके अलावा कर्मचारियों को हेल्थ इंश्योरेंस और अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी। बता दें कि माइक्रोसॉफ्ट वैश्विक स्तर पर करीब 4,800 कर्मचारियों की छंटनी कर रही है, जो उसके कुल वर्कफोर्स का लगभग 2.1 प्रतिशत है।किसे मिलेगी कितनी रकम? मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हर कर्मचारी को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.