औरैया, जून 22 -- सहायल, संवाददाता। सहायल थाना क्षेत्र के ग्राम सबलपुर में एक शादी उस समय चर्चा का विषय बन गई, जब जयमाल और अन्य रस्में पूरी होने के बाद भी विवाह नहीं हो सका। चढ़ावे को लेकर हुए विवाद और दूल्हे पर नशे में होने के आरोप के बीच दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया, जिसके बाद बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई।जानकारी के अनुसार, दिबियापुर थाना क्षेत्र के ग्राम देवराव निवासी अंशु कुमार की बारात सबलपुर गांव पहुंची थी। बारात का स्वागत किया गया और पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार कई रस्में भी संपन्न हुईं। इसी दौरान चढ़ावे को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद खड़ा हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि विवाह समारोह का माहौल तनावपूर्ण हो गया। विवाद की सूचना मिलने पर सहायल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया।...