चढ़ाई चढ़ते समय हृदयगति रुकने से पुरोहित की मौत
उन्नाव, मार्च 14 -- बांगरमऊ। फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के शिवपुरी गांव के रहने वाले 65 वर्षीय पुरोहित सुरेश कुमार द्विवेदी का मां पूर्णागिरि के दर्शन करने के लिए चढ़ाई चढ़ते समय अचानक हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। द्विवेदी करीब तीन दशक से शादी विवाह, यज्ञ हवन, पूजन एवं सत्य नारायण कथा का कार्य करते चले आ रहे थे। उन्होंने अपने पिता पंडित जगमोहन द्विवेदी से पुरोहित्व कार्य सीखा था। पिता के निधन के बाद वह पड़ोसी गांव चहलहा, भुलभुलिया खेड़ा, शिवपुरी, मल्हपुर, मुझैया, मिश्रखेड़ा, खजुरिया, माढ़ापुर, हुसेपुर व सकरौली सहित लगभग एक दर्जन गांवों में पुरोहित का कार्य कर रहे थे। शुक्रवार को अचानक निधन से उनके यजमानों के बीच शोक की लहर दौड़ गई। उनका पार्थिव शरीर गांव आते ही क्षेत्र के ग्रामीण उनके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.