मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 13 -- गांव अहरोड़ा में शादी समारोह में चढ़त के दौरान डीजे के तेज साउंड से हार्ट बीट्स बढ़ गई और हार्ट अटैक होने से 14 वर्षीय छात्रा राशि की उपचार के दौरान मौत हो गई। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। उधर रालोद विधायक मदन भैया मृतका छात्रा के परिजनों को उनके घर सांत्वना देने पहुंचे। गत दिवस शुक्रवार को गांव अहरोड़ा में जोनी वाल्मीकि पुत्र सुंदर की लड़की की बरात आई। गांव में बरात की चढ़त शुरू होने लगी तो, गांव के ग्रामीण, महिलाएं और बच्चे अपनी छत के ऊपर खड़े होकर बरात की चढ़त को देखने लगे। बरात की चढ़त में तेज ध्वनि वाले दो डीजे के अलावा बैंड बाजा और ढोल भी शामिल थे। बरात की चढ़त को देखने के लिए गांव में नीशू की कक्षा नौ की छात्रा 14 वर्षीया राशि भी अपने परिवार की महिलाओं एवं अन्य बच्चों के साथ छत पर खड़ी होकर बरात की चढ़त को द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.