देवघर, मई 17 -- सारवां। राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर ब्रजकिशोर सिन्हा की देखरेख में शनिवार को कस्तुरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सारवां में डेंगू एवं अन्य मच्छर जनित बीमारियों के बारे में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा छात्राओ को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओ को डेंगू के खतरे, लक्षण, बचाव एवं इसके रोकथाम के उपाय की विस्तृत जानकरी दी गई। साथ ही मच्छर एवं अन्य मच्छर जनित बीमारियों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में एसआई मनोज पांडेय, कार्यक्रम पदाधिकारी पिरामल सागर साव, प्रभात मिश्रा वार्डेन स्वाती सिंह व विद्यालय के अन्य शिक्षक उपस्थित थे। फोटो-16सारवां03-डेंगू से बचाव को लेकर छात्राओ को जागरूक करते स्वास्थ्य कर्मी। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर जागरुकता रैली और कार्यशाला का आयोजन यह भी पढ़...