चौ. चरण सिंह अवार्ड के लिए आवेदन 30 नवंबर तक
लखनऊ, अक्टूबर 21 -- लखनऊ। किसान ट्रस्ट की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की स्मृति में पांच श्रेणियों में दिए जाने वाले अवार्ड्स के लिए आवेदन मांगे गए हैं। कृषि एवं किसान कल्याण, कृषि नवाचार, कृषि उद्यमिता, सामाजिक कल्याण तथा पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले आवेदन कर सकते हैं। उल्लेखनीय योगदान करने वालों को किसान पुरस्कार, कृषक उत्थान पुरस्कार, कृषि उद्यमी पुरस्कार, सेवा रत्न पुरस्कार तथा कलम रत्न पुरस्कार से नवाजा जाएगा। ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. यशवीर सिंह के मुताबिक आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर निर्धारित की गई है। किसान ट्रस्ट के ई-मेल kisantrust79@gmail.com पर नामांकन किया जा सकता है। पुरस्कार वितरण समारोह 20 दिसंबर को मावलंकर ऑडिटोरियम कांस्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.