मुरादाबाद, मई 3 -- चौधरी अजीत सिंह स्मृति छात्र बंधन कार्यक्रम की सफलता के लिए लोधीपुर राजपूत स्थित धर्मा फार्म हाउस में आयोजन समिति से जुड़े सदस्यों की रविवार को बैठक हुई। जिसका नेतृत्व आयोजक राष्ट्रीय लोकदल छात्रसभा के जिलाध्यक्ष अमरजीत चीमा ने किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रस्तावित कार्यक्रम को युवाओं एवं छात्रों के लिए प्रेरणादायी बनाया जाएगा। आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सदस्यों ने तैयारी को लेकर अपने विचार रखे। बैठक में संगठन के क्षेत्रीय अध्यक्ष अभिजीत चहल, वरुण ठाकुर, फजल, रजत रावड़ी, आर्यन, मनीष ने मुख्य रूप से अपने सुझाव रखे। आयोजकों को उनकी जिम्मेदारियां बांटीं गईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...