बुलंदशहर, फरवरी 12 -- राष्ट्रीय लोकदल के जिला कार्यालय पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व. चौधरी अजित सिंह की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर हवन किया। रालोद जिलाध्यक्ष पंकज प्रधान ने कहा कि स्व. अजित सिंह किसानों के सच्चे हितैषी थे। प्रदेश महासचिव संगठन राजीव चौधरी ने कहा कि अजित सिंह बेहद सरल, सादगीपूर्ण और ईमानदार नेता थे। उन्होंने जीवनभर किसान और कमेरे वर्ग के हितों के लिए संघर्ष किया। प्रदेश सचिव सुनील चरौरा ने कहा कि अजित सिंह के मन में हमेशा किसानों, विशेषकर गन्ना किसानों के प्रति विशेष संवेदना रहती थी। कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव संगठन राजीव चौधरी,जिलाध्यक्ष पंकज प्रधान, मुकेश प्रमुख, डॉ. कुंवरवीर सिंह, सुनील चरौरा, राहुल गुर्जर, नीशु चौधरी, मीरा भटनागर, श्रीपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.