धनबाद, मार्च 14 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। तेतुलमारी स्थित वेस्ट मोदीडीह कोलियरी कार्यालय के समीप शुक्रवार को चौहान नोनिया समाज के लोगों ने वार्ड संख्या चार के नवनिर्वाचित पार्षद राममूर्ति सिंह उर्फ छोटू सिंह का अभिनंदन किया। समाज के लोगों ने कहा कि नवनिर्वाचित पार्षद श्री सिंह के द्वारा पूर्व में किये गये विकास व बेहतर कार्य के कारण ही लोगों ने उन्हें दोबारा चयनित किया है। पार्षद ने कहा कि पूर्व में जो भी अधूरे कार्य उनसे छूट गया है, उसे पूरा किया जाएगा। सम्मानित करने वालों में अशोक चौहान, सुरेंद्र चौहान, राजेश चौहान, बंटी चौहान, अनिल चौहान, अजय चौहान, दिलेश्वर चौहान, विनोद चौहान, कृष्ण चौहान, रविंद्र चौहान, किशोरी चौहान, फेकन चौहान, काशी चौहान, नंदलाल चौहान शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.