जहानाबाद, मार्च 13 -- अरवल, निज प्रतिनिधि जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस द्वारा कार्यालय प्रकोष्ट में जनता से साक्षात्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनता से साक्षात्कार में लगभग 21 नागरिकों के द्वारा अपनी समस्याओं से जिला पदाधिकारी को अवगत कराया गया। समस्याएं मुख्य रूप से भूमि विवाद, जमाबंदी, दाखिल खारिज, अतिक्रमण, नल जल योजना, राजस्व शाखा, शिक्षा विभाग, बैंकिंग शाखा, स्वास्थ्य विभाग, सामान्य शाखा, आपूर्ति शाखा, भूमि सुधार उप समाहर्ता कार्यालय, अंचलाधिकारी कार्यालय, ग्रामीण विकास विभाग एवं अन्य विभाग से संबंधित थे। जनता से साक्षात्कार में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया कि जनता की समस्याओं का समाधान...