बिहारशरीफ, मई 8 -- चौहर मंदिर की चौखंडी को बनवाने की मांग फोटो: मंदिर: सरमेरा प्रखंड की मीरनगर पंचायत के कनकटा खंधा में बना चौहर मंदिर की अधूरी चौखंडी। सरमेरा, निज संवाददाता। प्रखंड की मीरनगर पंचायत के कनकटा खंधा में गत तीन सालों से चौहर मंदिर के पास बना चौखंडी (पूजा स्थल) अधूरा पड़ा है। जबकि, हर साल यहां चौहरमल वार्षिक मेला में सैकड़ों लोग आते हैं। लोगों के अनुरोध पर यहां तक विधायक डॉ. जीतेंद्र कुमार ने सड़क बनवायी है। चापाकल व बिजली की व्यवस्था हुई। लेकिन, चौखंडी का निर्माण पूरा नहीं हो सका है। ग्रामीण रंजीत पासवान, राजकिशोर पासवान, कमलेश पासवान, राधा देवी व अन्य ने ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार व डीएम कुंदन कुमार से इसे बनवाने की मांग की है। (सरमेरा से श्यामदेव सिंह यादव)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...