रामपुर, मई 28 -- चौकी क्षेत्र के गांव चौहद्दा में अवैध खनन के वर्चस्व को लेकर दो पक्षों में मंगलवार देर रात भिड़ंत हो गई। दोनों पक्षों के आमने-सामने आने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। सूचना के बावजूद कार्रवाई न होने को लेकर भी क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। बताया जाता है कि चौहद्दा स्थित कोसी नदी घाट से रात के अंधेरे में लंबे समय से अवैध खनन का कारोबार संचालित हो रहा है। आरोप है कि चौहद्दा, जमना-जमनी और सीतारामपुर क्षेत्र से जुड़े खनन धंधेबाज ट्रैक्टर-ट्रालियों के जरिए रातभर अवैध रूप से बालू निकालकर आसपास के स्टोन क्रशरों पर डंप कराते हैं। यह भी पढ़ें- बरवाडीह में बिना चालान के उठाव हो रहे बालू, जांच नही प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंगलवार देर रात नदी घाट पर रेत से वाहनों को भरने को लेकर दो प...