रिषिकेष, मार्च 24 -- चौदहबीघा में एक निर्माणाधीन भवन के नजदीक एक श्रमिक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव टीनशेड में फंदे पर लटका मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मुनिकीरेती पुलिस के मुताबिक मंगलवार अपरान्ह करीब तीन बजे सूचना मिली कि चौदहबीघा में एक टीनेशड में अज्ञात युवक ने फांसी लगा ली है। तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने टीनेशड में देखा तो युवक उन्हें बल्ली से चुन्नी के सहारे फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिसकर्मियों ने शव नीचे उताकर कपड़ों की तलाशी ली। जेब में मिले आधार कार्ड से युवक की पहचान 33 वर्षीय मुन्ना राम पुत्र मोहन राम निवासी तूरी बस्ती, कुनकुरी, जिला जसपुर, झारखंड के रूप में हुई। आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि मुन्ना निर्माणाधीन भवन में ही टा...