चौहत्तर कलॉ के पास तेंदुए की दस्तक से दहशत में ग्रामीण
बलरामपुर, जून 19 -- तुलसीपुर, संवाददाता। सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग के जनकपुर रेंज अंतर्गत ग्राम पंचायत चौहत्तर कलॉ के पास पिछले कई दिनों से तेंदुए के दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के उत्तर दिशा स्थित सागौन व गन्ने के खेतों के आसपास आए दिन तेंदुआ देखा जा रहा है। जिसके चलते लोगों में भय का माहौल व्याप्त है। ग्रामीण हरिश्चंद्र सिंह, पिंटू, पवन कुमार, दीपेंद्र, शिवेंद्र कुमार, भूपेंद्र, पप्पू और सतीश कुमार ने बताया कि गांव से लगभग 200 मीटर दूर तेंदुआ कई बार नजर आ चुका है। शोर मचाने पर वह सागौन व गन्ने के खेतों की ओर भाग जाता है। तेंदुए के दिखाई देने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच जाती है। आए दिन तेंदुए की आमद से लोग अपने खेतों में जाने से भी कतरा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पहाड़ी जंगल से वन्यजीव आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.