बलरामपुर, दिसम्बर 31 -- महराजगंज तराई। ग्राम पंचायत चौहत्तर कला में खराब पड़े हैंडपंपों की मरम्मत न होने से ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा है। गांव में लगे आधा दर्जन से अधिक हैंडपंप खराब या मरम्मत योग्य अवस्था में हैं। ग्रामीण सत्यपाल, रामकुमार व संतोष ने बताया कि हैंडपंप खराब होने के कारण लोगों को दूर से पानी लाना पड़ता है, जिससे खासकर बुजुर्गों और महिलाओं को दिक्कत होती है। ग्रामीणों ने विकासखंड अधिकारी को अवगत कराते हुए शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.