बलरामपुर, जुलाई 9 -- तुलसीपुर/बलरामपुर, संवाददाता। सुहेलवा वन्य जीव प्रभाग के जनकपुर रेंज अंतर्गत ग्राम पंचायत चौहत्तर कलां में तेंदुओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार रात करीब आठ बजे गांव के पास स्थित आम के बगीचे में दो तेंदुए दिखाई देने के बाद पूरे गांव में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने तत्काल सुहेलवा वन विभाग को सूचना दी, लेकिन आरोप है कि रात में कोई टीम मौके पर नहीं पहुंची। इससे ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति नाराजगी है और उन्होंने तेंदुओं को पकड़ने के लिए तत्काल पिंजरा लगाए जाने की मांग की है। ग्रामीण हरिश्चंद्र सिंह ने बताया कि बीते लगभग छह माह से तेंदुए गांव के आसपास लगातार देखे जा रहे हैं। रात में लोगों की आहट मिलते ही वे आसपास के घने आम के बागों में छिप जाते हैं। उन्होंने बताया कि उनके घर के सामने स्थित मुर्गी फार्म पर तेंदुए...