बक्सर, जून 26 -- चौसा, एक संवाददाता। मोहर्रम का पर्व शुक्रवार को स्थानीय नगर पंचायत सहित प्रखण्ड के विभिन्न भागों में परम्परागत तरीके से मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा मनाया गया। इस अवसर पर हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में ताजिया जुलूस निकाल कर नगर भ्रमण किया गया। तथा शहादत की याद में सम्मान व्यक्त करते हुए शोक व्यक्त किया गया। मौके पर ताजिया जुलूस में शामिल होकर मुस्लिम समुदाय के युवाओं और बच्चों ने परम्परागत हथियारों के साथ कलाबाजी का प्रदर्शन किया। इसे देखने के लिए बारे मोड़ सहित विभिन्न जगहों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बाद में ताजिया को कर्बला में दफन कर दिया गया। यह भी पढ़ें- या हसन या हुसैन की सदाओं से गुलजार रहे शहरी और ग्रामीण इलाके (चौसा से सुधीर सिन्हा) यह भी पढ़ें- हजरत इमाम हुसैन की शहादत में निकले ताजिया यह भी पढ़ें-...