बक्सर, अप्रैल 10 -- चौसा। खनन विभाग की टीम ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर स्थानीय नगर पंचायत में स्थित गंगा किनारे से बालू लदा एक ट्रैक्टर बरामद किया है। इस दौरान ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। अवैध खनन के मामले में इस कार्रवाई से बालू का अवैध कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया। खनन विभाग के अधिकारी ने बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त कर मुफस्सिल थाना को सौंपकर मामला दर्ज किया है। (चौसा से सुधीर सिन्हा)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.