चौसा नगर पंचायत में निकाली गई भव्य शोभायात्रा
बक्सर, मार्च 27 -- पेज चार के लिए ------- चौसा, एक संवाददाता। रामनवमी के पावन पर्व के अवसर पर हर साल की तरह इस बार भी स्थानीय नगर पंचायत में शुक्रवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। रामनवमी शोभायात्रा समिति दुर्गा मंदिर, चौसा बाजार की तरफ से ज्योति प्रकाश और हरेंद्र सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में शोभायात्रा शाम चार बजे के बाद दुर्गा मंदिर के सामने से निकाली गई। इस शोभायात्रा में एक रथ पर भगवान श्रीराम, लक्षण और हनुमान के भेष में बच्चे विराजमान थे। वहीं दूसरे रथ पर प्रभु श्रीराम की विशालकाय प्रतिमा लोगों के आकर्षण का केन्द्र बना हुआ था। प्रभु श्रीराम के जयकारे के साथ यह शोभायात्रा दुर्गा मंदिर से शुरू होकर बारे मोड़, नरबतपुर, चौसा बाजार और डुमडेरवा होते हुए महादेवा घाट पर जाकर सम्पन्न हो गई। इस शोभायात्रा में ज्योति प्रकाश, हरेंद्र सिंह, पूर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.