मधेपुरा, मार्च 8 -- चौसा, निज संवाददाता। व्यापार मंडल के अध्यक्ष व घोषई पंचायत के पैक्स अध्यक्ष तथा पूर्व मुखिया सुनील यादव की मां साध्वी सुधा दासीन (90) की शुक्रवार को आकस्मिक निधन हो गया। मृतक साध्वी दासीन वर्ष 2005 से 11 तक उप मुखिया रही थी। वे पिछले कई महीनों से बीमार चल रही थी। वे अपने पीछे व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री यादव सहित तीन पुत्र तथा तीन पुत्री और नाती व पौता सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई है। उनके निधन पर सांसद दिनेश चंद्र यादव, विधायक नरेंद्र नारायण यादव, एमएलसी डॉ. एनके यादव, सेवानिवृत एसडीपीओ बीके पासवान, पूर्व मुखिया सूर्य कुमार पटवे, मनोज प्रसाद, कुंदन कुमार बंटी, मुर्शीद आलम, अबु सालेह सिद्दकी, संजय यादव, गजेन्द्र यादव, श्रवन कुमार पासवान आदि ने शोक जताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.