मधेपुरा, जनवरी 8 -- चौसा, निज संवाददाता। ब्लॉक सभागार में बुधवार को हुई पंचायत समिति की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की गई। प्रखंड प्रमुख रानी भारती की अध्यक्षता में हुई बैठक में स्वास्थ्य शिक्षा, सड़क और बिजली सहित विकास कार्य से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की गई। पिछले करीब चार महीने पूर्व आयोजित की गई बैठक में लिये गये प्रस्ताव पर कार्रवाई नहीं होने से सदन में मौजूद सदस्यों में नाराजगी जताई गई। बैठक में एक भी मुखिया की उपस्थिति नहीं रहने के कारण मुखिया संघ के अध्यक्ष पप्पू कुमार शर्मा ने बिना कोरम पुरा किये ही पंचायत समिति की बैठक आयोजित करने की बात कहे है। वहीं बीडीओ सरीना आजाद ने कोरम पूरा होने के बाद बैठक आयोजित करने की बात कही है। बैठक के दौरान समिति सदस्य सुशील कुमार यादव ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सुविधा उपलब्ध नहीं रहने तथा...