मधेपुरा, अप्रैल 2 -- चौसा, निज संवाददाता। मुख्यालय स्थित मुख्य बाजार से रविवार की देर शाम अज्ञात चोरों ने एक सब्जी विक्रेता के बाइक की चोरी कर फरार हो गया। घटना के बाद पीड़ित सब्जी विक्रेता ने बाइक बरामदगी के लिए थाने को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। बताया गया कि चौसा पश्चिमी पंचायत अंतर्गत वार्ड 8 निवासी मणिकांत भगत का पुत्र विक्रम कुमार पिछले कई सालों से मुख्य बाजार में छोटी हनुमान मंदिर के पास प्रत्येक दिन बाइक खड़ी कर अस्थाई रूप से सब्जी की दुकान संचालित करता है। दुकानदार विक्रम रविवार को भी प्रत्येक दिन की तरह हीरो कंपनी की काले रंग की स्प्लेंडर बाइक बीआर 43 एए-3743 को खड़ी कर सब्जी बेच रहा था। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उसकी बाइक की चोरी कर फरार हो गया। मुख्य बाजार में बाइक चोरी की घटना से लोगो में तरह-तरह का चर्चा होना शुरू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.