मधेपुरा, अप्रैल 12 -- चौसा, निज संवाददाता। पुलिस ने शुक्रवार की देर रात छापेमारी कर धोखाधड़ी के मामले में चार साल से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी पूर्णिया जिले के खजांची हाट थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष रवि कुमार पासवान ने बताया कि एसपी के निर्देश पर देर रात पुलिस टीम के साथ अलग-अलग जगहों पर विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी के दौरान धोखाधड़ी के मामले में लगभग 4 साल से फरार चल रहे खजांची थाना क्षेत्र के खिरु चौक निवासी अमित कुमार सहनी को गिरफ्तार किया गया। मामले में फरार चल रहे अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.