पिथौरागढ़, फरवरी 27 -- थल। नगर के चौसाला में खड़ी होली का शुभारंभ हुआ। शुक्रवार को गोविंद सिंह कार्की के आंगन में होल्यारों ने मां भगवती मंदिर के निशान को निगालू पर बांधा। थोकदार कार्की ने बताया की चौसाला की होली राग, विभाग, मालकोस के साथ गायी जाती है। जिसे हर घर तक ढोल नगाड़ों के साथ मां भगवती के निशान के साथ ले जाया जाता है। इस दौरान क्षेत्र के सभी घरों में पूजा-अर्चना होती है। ग्राम प्रधान सुनील कार्की ने कहा कि होली के दौरान किसी भी प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही शराब का सेवन कर होली कार्यक्रम में किसी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.