शामली, फरवरी 28 -- कस्बे मे दो पक्षो के बीच छींटाकशी के बाद जमकर मारपीट व हंगामा हुआ। रात्रि मे मामला शांत होेेने के बाद सुबह के समय मे फिर से दोनेा पक्ष आमने सामने आ गये और मारपीट करने के आरोप लगे है। दोनेा पक्षो ने पुलिस को शिकायत की है। वही पुलिस ने एक व्यक्ति को मेडिकल के लिये भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। चौसाना के ठाकुर मौहल्ले मे बीएसएनएल कार्यालय के पास दोनेा पक्षो मे रात्रि के समय मे शराब के नशे मे छींटाकशी के बाद विवाद हो गया। गाली गलौच व मारपीट के बाद मौहल्ले के लोगो ने दोनेा पक्षो को शांत कर दिया। शनिवार की सुबह फिर से देानेा पक्ष आमने सामने आ गये और मारपीट करने लगे। जिससे मौहल्ले मे अफरा तफरी मच गई। मनोज राणा पक्ष का आरोप है कि दीपक,कमल व प्रिंस ने अमित को मौका पाकर पकडकर पीटा वही मनोज गोस्वामी पक्ष ने दूसरे पक्ष पर...