शामली, जून 27 -- चौसाना। यौम-ए-आशूरा (10 मुहर्रम) के अवसर पर कस्बा चौसाना में शुक्रवार को शिया समुदाय की ओर से हजरत इमाम हुसैन और शुहदा-ए-कर्बला की याद में श्रद्धा एवं गम के माहौल में मातमी जुलूस निकाला गया। यह भी पढ़ें- अलम उठा किया मातम, तजिए सुपुर्द ए खाकमातमी जुलूस का आयोजन अकीदतमंदों ने अलमों और ताजियों के साथ सीना-ज़नी कर मातम किया तथा मर्सिया और नोहाखानी के माध्यम से कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश की। पूरा क्षेत्र ''या हुसैन'' की सदाओं से गूंज उठा और माहौल पूरी तरह गमगीन बना रहा। जुलूस की शुरुआत मोहल्ला सादात स्थित इमामबाड़ा से हुई। इसके बाद जुलूस मुख्य बाजार, नदी मार्ग और जामा मस्जिद क्षेत्र से होते हुए कर्बला पहुंचा, जहां अंतिम मजलिस और जियारत के बाद धार्मिक रस्में अदा की गईं। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर समाजसेवियों और स्था...