शामली, अप्रैल 6 -- चौसाना। चौसाना के बिजली उपभोक्ताओं को पिछले कई दिनों से बिजली आपूर्ति को लेकर हो रही समस्या को लेकर हिन्दुस्तान अखबार ने सोमवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित होने पर विभाग के अफसरों ने संज्ञान लिया। अधिशासी अभियंता (एक्सईन) ने उपकेंद्र चौसाना एवं क्षेत्र का निरीक्षण किया। इसके साथ ही विभाग की टीम ने निरीक्षण कर सुधार कार्य शुरू कर दिए है। एक्सईएन सौरभ पाठक भी अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ चौसाना उपकेंद्र पहुंचे। उन्होंने मौके पर स्थिति का निरीक्षण कर अधिकारियों के साथ बैठक की और समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना विभाग की प्राथमिकता है। इसके बाद जेई अकबर आजम के साथ विद्युत विभाग का अमला सडक पर उतरा और शामली शामला बिजली स...