शामली, मार्च 21 -- ईद उल फितर के मौके चौसाना में बारिश के बावजूद लोगों का उत्साह देखने लायक रहा। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और बीच-बीच में हल्की से तेज बारिश होती रही, लेकिन इसका असर बाजार की रौनक पर बिल्कुल भी नहीं पड़ा। लोग छाते और रेनकोट के सहारे बाजारों में खरीदारी के लिए उमड़ पड़े। त्योहार को लेकर खासकर कपड़े, जूते-चप्पल, सेवईं, मिठाई और अन्य जरूरी सामान की दुकानों पर भारी भीड़ देखने को मिली। बच्चों और युवाओं में खरीदारी को लेकर खास उत्साह नजर आया। दुकानदारों ने भी बारिश के बावजूद ग्राहकों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए। कई दुकानों के बाहर तिरपाल और शेड लगाए गए, ताकि लोग आराम से खरीदारी कर सकें।भीड़ बढ़ने के कारण मुख्य बाजार और आसपास के क्षेत्रों में जाम की स्थिति बनी रही। वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे राहगीरों को काफी परेशा...