शामली, मार्च 19 -- चौसाना। चौसाना में आगामी ईद, नवरात्रि और रामनवमी पर्वों के मद्देनजर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कसाना ने पर्याप्त पुलिस बल के साथ पैदल गश्त और फ्लैग मार्च किया जा रहा है। इस दौरान मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख मार्गों, चौराहों और बाजारों में सघन भ्रमण किया गया। पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं और वाहनों की गहनता से चेकिंग कर रही है। पुलिस पैदल गश्त और फ्लैग मार्च के माध्यम से आमजन से संवाद स्थापित कर उन्हें शांतिपूर्वक त्योहार मनाने की अपील की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.