चौसाना में घर बचाने निकली महिला, खुद ही हो गई बेघर
शामली, मई 19 -- चौसाना। कस्बे में एक महिला को पुलिस चौकी जाना उस समय भारी पड़ गया, जब उसकी गैरमौजूदगी में पति पक्ष ने कथित तौर पर घर पर ताले लगाकर कब्जा कर लिया। घटना के बाद पीड़िता घंटों घर के बाहर रोती-बिलखती रही। बाद में महिला ने हिम्मत दिखाते हुए खुद ही ताले तोड़ दिए और मामले की शिकायत डीजीपी, एडीजी व मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर कर कार्रवाई की मांग की। घटना चौसाना चौकी क्षेत्र के बाईपास मार्ग की है। बताया गया है कि महिला अपने पति से पारिवारिक विवाद के चलते अलग रह रही है और घर में अकेली रहती है। आरोप है कि मंगलवार को उसका पति घर के पीछे सीढ़ी लगाकर चोरी-छिपे टाइल्स और इनवर्टर बैटरियां उतार रहा था। महिला ने इसका विरोध किया और डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को चौकी बुला लिया। आरोप है कि इसी दौरान पति पक्ष के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.