शामली, मई 28 -- चौसाना। कुर्बानी के जज्बे के साथ ईद उल अजहा पर गुरूवार को अल्लाह की बारगाह में लाखों सिर सजदे में झुकें। चौसाना क्षेत्र में ईदगाहों पर ईद की नमाज अदा कर मुल्क में अमन चैन की दुआ की गयी। ईदगाह के आसपास सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। चौसाना ईदगाह में नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। ईद उल अज्हा के पर्व पर मुस्लिम समाज के लोग बड़ी संख्या में ईदगाहों में पहुंचे और अकीदत के साथ नमाज अदा की। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईदउल अजहा की मुबारकबाद दी और भाईचारे का संदेश दिया। बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला, वहीं बुजुर्गों ने भी एक-दूसरे से मिलकर खुशियां साझा कीं। पूरे क्षेत्र में त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया।नमाज़ में मुल्क में अमन व शांति के लि...