शामली, मई 20 -- चौसाना। कस्बे की हर गली कूचे में आवारा कुत्तों का आतंक व्याप्त है। कुत्तों के झुंड गलियों में जगह-जगह देखे जा सकते हैं। यह कुत्ते निकलने वाले राहगीरों पर हमला कर देते हैं। कुत्तों के काटने की घटना अक्सर होती रहती है। रात बिरात आवारा कुत्ते अनजान राहगीर को देखकर घेर लेते हैं। इनका भरोसा नहीं रहता कब काट लें। इसके बावजूद ग्राम पंचायत स्तर पर आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए कोई इंतजाम नहीं है। आवारा कुत्ते लोगों के लिए मुसीबत बन चुके हैं। पीएचसी में ऐसा कोई दिन नहीं जाता जब बीस से पच्चीस लोग एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगवाने न आते हों। यह भी पढ़ें- रौतनिया में बनेगा आवारा कुत्तों की नसबंदी का केंद्र चौसाना में हर कहीं पर आवारा कुत्तों का आतंक बना हुआ है। ऐसी कोई गली कूचा नहीं है जहां पर आवारा कुत्तों के झुंड देखने को न मिलें। यह कु...