शामली, दिसम्बर 20 -- चौसाना। बिडौली मार्ग पर शुक्रवार देर शाम घने कोहरे के कारण एक वैन रेत से भरी भैंसा-बुग्गी से टकरा गई। हादसे में कार सवार छह लोग घायल हो गए। सभी घायल व्यक्ति करनाल में नाइट ड्यूटी के लिए जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कार से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। शुक्रवार को घना कोहरा होने के कारण दृश्यता तीन मीटर से भी कम रही। बताया जा रहा है कि चालक संजय निवासी मोढा सहारनपुर, कल्लू निवासी कलालहटी, जितेंद्र पुत्र चंद्रपाल निवासी ईसापुर सहित चार लोग वैन में सवार होकर करनाल जा रहे थे। शाम करीब साढ़े सात बजे चौसाना बिजली उपकेंद्र के निकट रात्रि में करीब साढ़े सात बजे वैन रेत से भरी भैंसा बुग्गी टकरा गई। हादसे में कार सवार सभी लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने कार मे फंसे लोगों को निकालने का प्रयास किया गया। सूचन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.