शामली, अप्रैल 6 -- चौसाना-दथेडा बिजली उपकेन्द्र के उपभोक्ताओ के लिये शनिवार का दिन बेहद परेशानी भरा रहा। बताया गया है कि दथेड़ा बिजली उपकेंद्र के अन्तर्गत 33केवीए की हाईटेंशन लाइन के इंसुलेटर मे खराबी के कारण चौसाना कस्बा सहित दो दर्जन से अधिक गावों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। जेई ने बताया कि दथेडा मे समस्याओं के चलते चौसाना को भी बंद करना पडा ताकि मरम्मत का कार्य कुशलता से पूर्ण हो सके। बता दे कि पिछले एक सप्ताह से बार बार अलग अलग लाइनो मे फाल्ट के कारण उपभोक्ताओ को भारी परेशानी उठानी पड रही है। चौसाना बिजली उपकेन्द्र के अन्तर्गत आने वाली विद्युत लाइनों मे अलग अलग पॉच स्थानों पर हाईटेशन लाइन का तार टूटने की शिकायत के चलते आपूर्ति रविवार को भी बाधित रही। इस दौरान कॉपरेटिव बैंक के पास एलटी लाइन का तार टूट गया, जबकि बाईपास, थानाभवन स्टैंड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.