शामली, मार्च 21 -- कस्बे के मैन बाजार स्थित कुरेशी मोहल्ला में शुक्रवार को दो पक्षों के बीच मामूली विवाद ने उग्र रूप ले लिया। पहले लाठी-डंडों से मारपीट हुई और कुछ ही देर बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। करीब 30 लोग आमने-सामने आ गए, जिससे बाजार में अफरातफरी मच गई। घटना में दोनों पक्षों के एक-एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें ऊन सीएचसी में भर्ती कराया गया है। चौसाना कस्बे के कुरेशी मोहल्ला निवासी दिलशाद कुरेशी और मुस्तफा कुरेशी के घर आमने-सामने हैं। एक सप्ताह पहले बेंगलुरु में कपड़ों का काम करने वाले दिलशाद के बेटे कैप और मुस्तफा के बेटे फैसल के बीच मोबाइल फोन पर कहासुनी हो गई थी। इसी रंजिश के चलते कैप के ईद पर घर लौटने के बाद शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।पहले लाठी-डंडों से जमकर मा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.