सहरसा, जनवरी 21 -- कहरा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र स्थित चौर इन दिनों प्रवासी पक्षियों की चहचहाहट से गुलजार हो उठा है। इस वर्ष सुदूर क्षेत्रों से प्रवास पर आने वाले मेहमान पक्षियों की संख्या में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। लंबे समय से सूने पड़े जलीय क्षेत्र अब फिर से कलरव से गूंजने लगे हैं, जिससे ग्रामीणों में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है। जलवायु परिवर्तन तथा अन्य पर्यावरणीय कारणों के चलते बीते कुछ वर्षों में इस क्षेत्र में स्थायी रूप से निवास करने वाले जलीय पक्षियों की संख्या में अप्रत्याशित गिरावट दर्ज की गई थी। इसके कारण चौर का प्राकृतिक सौंदर्य भी प्रभावित हुआ था। लेकिन इस वर्ष प्रवासी पक्षियों के आगमन से एक बार फिर यह इलाका जीवंत होता नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार पूर्व में भी इस क्षेत्र के चौर में लालसर, सिहली सहित कई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.