भदोही, जनवरी 28 -- भदोही, संवाददाता। लंबे समय बाद शहर के चौरी रोड का मरम्मत कराया जा रहा है। इसके कारण आवागमन में सहूलियतें हो गई हैं। हालांकि निर्माण के एक दो दिन बाद ही जगह-जगह गिट्टियां उखड़ने लगी हैं, जिसे लेकर लोगों में रोष है। बता दें कि शहर के गजिया ओवरब्रिज नगर पालिका कार्यालय के पास से इंद्रा मिल ओवरब्रिज तक करीब दो किलोमीटर लंबी सड़क को चौड़ा करने का काम गत वर्षों में किया गया था। उसके बाद से लोक निर्माण विभाग के अफसर उसे भूल गए थे। जगह-जगह गड्ढे होने के कारण आवागमन में लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ता था। मार्ग पर भदोही खंड विकास कार्यालय, भदोही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नगर पालिका परिषद भदोही कार्यालय के साथ ही बैंक एवं कालीन कंपनियां, काती की दुकानें हैं। इतना ही नहीं, उक्त मार्ग वाराणसी के साथ ही जौनपुर एवं मिर्जाप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.