अररिया, फरवरी 17 -- पलासी, (ए.सं)। प्रखंड के मध्य विद्यालय चौरी बरदबट्टा के प्रांगण में सोमवार को शिक्षिका उषा देवी के सेवानिवृति के बाद विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षिका ऊषा कुमारी को बुके व शाल देकर सम्मानित करते हुए उन्हें विदाई दी गयी। इस मौके पर प्रधानाध्यापक राजानंद मंडल ने कहा कि उषा कुमारी ने इस विद्यालय में 19 वर्षों तक सेवा दी है। वे एक कुशल शिक्षिका के रूप में जानी जाती थी। प्रधानाध्यापक राजानंद मंडल ने शिक्षिका के स्वस्थ एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही समारोह में विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक शिक्षिका उपस्थित थे। इस अवसर पर निवास झा, प्रमोद मंडल, उमेश कुमार, रीना देवी आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...