चौरी पैक्स चुनाव के लिए 30 ने किया नामांकन
भभुआ, मई 21 -- चांद। प्रखंड की चौरी पंचायत में होनेवाले पैक्स चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन गुरुवार तक कुल 30 अभ्यर्थियों ने नामजदगी का पर्चा दाखिल किया। इनमें 15 पुरुष व 15 महिलाएं शामिल हैं। पैक्स अध्यक्ष पद के लिए चार लोगों ने नामांकन किया है, जिसमें दो महिला एवं 2 पुरुष प्रत्याशी शामिल हैं। सदस्य पद के लिए कुल 26 लोगों ने नामांकन किया है। इसमें सामान्य वर्ग के सदस्य में 7 पुरुष एवं 6 महिला, पिछड़ा वर्ग से 2 पुरुष एवं 3 महिला, अतिपिछड़ा सदस्य पद से 2 पुरुष एवं 2 महिला और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग से 2 पुरुष तथा 2 महिलाओं ने नामांकन किया है। यह भी पढ़ें- चौरी पैक्स चुनाव के लिए 30 ने किया नामांकन उपरोक्त जानकारी देते हुए बीडीओ सह पैक्स निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि 22 व 23 मई को समीक्षा होगी। 26 मई को नाम वापसी होगी। चुनाव 3...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.