चौरी चौरा एक्स. की जद में आकर युवक की मौत
भदोही, अप्रैल 23 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी-प्रयागराज रेल खंड पर सराय जगदीश हाल्ट के समीप गुरुवार को चौरीचौरा एक्सप्रेस के की चपेट में आ जाने से 25 वर्षीय कुंदन गौतम की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। कोतवाली क्षेत्र के महुआरी निवासी बाल केशव गौतम के बेटे कुंदन गौतम सराय जगदीश हाल्ट के समीप किलोमीटर संख्या 271/35 पर रेलवे ट्रैक गुरुवार को पार कर रहे थे। उसी दौरान गोरखपुर से कानपुर जा रही गाड़ी संख्या 15004 चौरी चौरा एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आया युवक, कटकर हुई दर्दनाक मौत जब तक आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंचती, तब तक उनकी जान जा चुकी थी। रेलवे पुलिस के कांस्टेबल सत्यवान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.