प्रयागराज, मई 7 -- प्रयागराज। चौरी चौरा एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे एनएसजी के मेजर टीम कमांडर का ट्रॉली बैग चोरी हो गया है। बैग में सरकारी ड्यूटी से जुड़े सामान के साथ कंपनी का लैपटॉप भी रखा था, जिसमें संवेदनशील डाटा होने की बात कही गई है। घटना के बाद कमांडर ने जीआरपी प्रयागराज में एफआईआर दर्ज कराई है। गोरखपुर जिले के बड़हलगंज क्षेत्र निवासी नीरज कुमार पांडेय ने जीआरपी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है कि वह तीन मई को गाड़ी संख्या 15004 चौरी चौरा एक्सप्रेस के एच-1 कोच में देवरिया से प्रयागराज की यात्रा कर रहे थे। उनका कहना है कि तड़के करीब 4:30 बजे ट्रेन जब वाराणसी जंक्शन पहुंची तो उन्होंने देखा कि उनका ग्रे रंग का ट्रॉली बैग गायब है। यह भी पढ़ें- एसी कोच में महिला का पर्स चोरी किया बैग में ड्यूटी की यूनिफॉर्म, अन्य कपड़े और लैपटॉप रखा था। उन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.