संतकबीरनगर, जून 20 -- संतकबीरनगर, राजेश पाण्डेय। संतकबीरनगर जिले के बघौली ब्लॉक के ग्राम चौरी में मतदाता सूची को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। ग्राम प्रधान सत्यवती ने आरोप लगाया है कि गांव के करीब 100 लोगों के नाम मतदाता सूची से गायब हैं, जबकि 86 पात्र व्यक्तियों के नाम जोड़ने के लिए आवेदन किए जाने के बावजूद अब तक सूची में शामिल नहीं किया गया। इस मामले को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

मतदाता सूची समस्या बघौली ब्लाक क्षेत्र के चौरी गांव की प्रधान सत्यवती देवी ने बताया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान गांव के कई पात्रों के नाम सूची से बाहर हो गए हैं। उनका आरोप है कि उनके देवर महेन्द्र एवं देवरानी बिन्दु देवी सहित गांव के लगभग 100 लोगों के नाम मतदाता सूची में नहीं दिखाई दे रहा है। वहीं 86 नए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए...