गोरखपुर, मार्च 6 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद रंगोत्सव के पर्व होली से पूर्व होलिका दहन की संख्या में इस वर्ष काफी बढ़ा हुआ है। चौरीचौरा सर्किल में पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष पिपराइच थानाक्षेत्र में होलिका दहन की संख्या में काफी इजाफा हुआ है।इसके बावजूद पुलिस प्रशासन होली के त्योहार को सकुशल सम्पन्न कराने में सफल रहा। चौरीचौरा सर्किल के चौरीचौरा, झंगहा और पिपराइच थानाक्षेत्र में पिछले वर्ष कुल 504 स्थानों पर होलिका दहन हुआ था। जिसमे चौरीचौरा थानाक्षेत्र में 131, झंगहा में 233 और पिपराइच क्षेत्र में 140 स्थानों पर होलिका दहन हुआ था। इस वर्ष चौरीचौरा में होलिका दहन की संख्या जहां पुरानी रही वहीं झंगहा में एक स्थान बढ़ गया।जबकि पिपराइच थानाक्षेत्र में पिछले वर्ष की संख्या 140 की तुलना में इस वर्ष 175 स्थानों पर होलिका दहन किया गया, जो पिछ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.