गोरखपुर, फरवरी 23 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा विधायक ई. सरवन निषाद की पहल पर विधानसभा क्षेत्र के 53 सड़कों का लगभग 2.42 करोड़ रुपये की लागत से कायाकल्प होगा, जिसके लिए बजट आवंटित कर दिया गया है। विधायक ने बताया कि लगातार विधानसभा में सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। एक भी सड़के गड्ढायुक्त नहीं रहेंगे। उन्होंने कहा कि विधानसभा को लगातार प्रयास करके अधिक से अधिक फंड आवंटित करवाकर विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। चौरीचौरा विधानसभा को मॉडल विधानसभा बनाना है। पूर्व के सभी कार्यकाल से अधिक सड़कों का निर्माण हो रहा है। सबका साथ सबका विकास का सपना साकार हो रहा है। गांव, गरीब, खेत व खलिहान के सभी वर्गों को साथ लेकर विकास कार्य किया जा रहा है। पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश का समूचा विकास हो रहा है। पिछली ...